मण्डल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता एस0ए0वी0 इ0का0 में हुई सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- एस0ए0वी0 इण्टर कॉलेज भरथना के तत्वावधान मे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मण्डल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडे एवं विशिष्ट अतिथि अलका यादव (सहायक शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक भरथना), अनुज कुमार पांडे (उपप्रबंधक एसएवी इंटर कॉलेज भरथना) की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। सर्वप्रथम सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया गया। तदुपरान्त प्रधानाचार्य डा0 शैलेन्द्र कुमार एवं क्रीड़ा प्रभारी जगदीश गौतम ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पट्टिका पहना व बैज लगाकर प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कानपुर, औरैया, इटावा जिले की टीमों ने प्रतिभाग किया। जो 3 श्रेणियों अंडर-19 अंडर-17 और अंडर-14 की बालक-बालिका वर्ग में सम्पन्न हुई। जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग की विजेता कानपुर नगर, उपविजेता इटावा व अंडर 19 बालिका वर्ग विजेता कानपुर, उपविजेता इटावा व अंडर 17 बालक वर्ग विजेता औरैया, उपविजेता- इटावा व अंडर 14 बालक वर्ग विजेता औरैया, उपविजेता इटावा व अंडर 17 बालिका वर्ग विजेता औरैया, उपविजेता इटावा व अंडर 14 बालिका वर्ग विजेता इटावा रही।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य डा0 शैलेन्द्र कुमार ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को मैडल पहना व प्रमाण पत्र एवं विजयी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक इंद्रजीत यादव, अंगदराम, आशुतोष सिंह, मुकेश कुमार, रीतेश चतुर्वेदी, ज्योति सिंह, कैलाश शंकर दुबे, रविकांत, सुशांत कुमार, राजेश सिंह, वरिष्ठ लिपिक हृदेश यादव सहित समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...