संदिग्ध अवस्था में युवक की हुई मौत

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के अपूरपुर गांव में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। युवक के मोबाइल में मिला वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। वीडियो में युवक अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कहते हुए भाई से बचाने की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपूरपुर गांव निवासी पृथ्वीराज तोमर ने बताया कि उनका छोटा भाई अनुराग तोमर 25 वर्ष मंगलवार रात खाना खाने के बाद खेत पर गया था। देर रात अनुराग ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो रही है। उसने आरोप लगाया कि गांव के तीन लोगों ने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया है। जानकारी मिलने पर पृथ्वीराज अपनी बहन शिवानी के साथ खेत पर पहुंचे और अनुराग को लेकर जिला अस्पताल आए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सैफई जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पृथ्वीराज के अनुसार अनुराग के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसे उसने मौत से कुछ समय पहले बनाया था। अंधेरा होने के कारण वीडियो में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन अनुराग की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है। वीडियो में वह तीन युवकों के नाम लेते हुए कह रहा है कि इन लोगों ने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। वह अपने भाई से कह रहा है, टीटू भैया, बचा लो मुझे। भाई ने पुरानी रंजिश के चलते अनुराग को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...