जसवंतनगर व बलरई थाने में पुलिसकर्मियों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट का प्रशिक्षण

Share This

बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण जसवंतनगर थाना व बलरई थाना में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को बच्चों के अधिकार और उनके संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान सोहन गुप्ता ने बताया कि देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए न्यायपीठ बाल कल्याण समिति कार्य करती है, जबकि अपराध में संलिप्त बच्चों के लिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की भूमिका होती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बच्चों को पेश करते समय वर्दी न पहनें, बल्कि सामान्य पोशाक में ही जाएं, ताकि बच्चे मानसिक दबाव महसूस न करें। साथ ही, थाने में बच्चों को उचित स्थान पर बिठाने और मामूली अपराधों में सिर्फ जीडी इंट्री कर मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें निर्धारित समय पर पेश करने की प्रक्रिया को अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबंधित प्रारूपों को भरने का तरीका भी सिखाया।

लावारिस मिले शिशुओं के संबंध में जानकारी देते हुए सोहन गुप्ता ने बताया कि शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को 60 दिनों तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से, अन्य जनपदों को सूचित कर एवं अखबार में प्रकाशन कराकर जैविक माता-पिता की खोज की जाती है। यदि माता-पिता का पता नहीं चलता है, तो बच्चे को दत्तक ग्रहण के लिए स्वतंत्र घोषित कर दिया जाता है।

इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक कीर्ति गुप्ता, बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य, क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र मिश्रा, सिटी इंचार्ज राजकुमार सिंह, एसआई आशीष कुमार, बलरई थाने में क्राइम इंस्पेक्टर रमेश यादव, एसआई शेर सिंह, शिवपूजन सहित महिला व पुरुष आरक्षी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...