आवारा गौवंशों के विचरण से परेशान है नगरवासी

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नगर के प्रमुख मार्गों सहित गली-मुहल्लों की घनी बस्तियों में आवारा गौवंशों के विचरण करने से मुहल्लेवासियों सहित आम राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पडता है। क्योेंकि आवारा गौवंशों की चपेट में आने से पूर्व में कई लोग गम्भीर चोटिल भी हो चुके हैं, वहीं कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने आवारा गौवंशों को पकडकर गौशाला में छुडवाये जाने की माँग की है।

कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित बड़े हनुमानजी मन्दिर मंदिर वाली गली निवासी राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने बताया कि उनके मुहल्ले में आवारा गौवंशों का जमावडा लगातार बढता जा रहा है। पूरे-पूरे दिन गलियों में आवारा गौवंश विचरण करते रहते हैं। जिसके चलते मुहल्लेवासियों को आवागमन करने मेें बेहद परेशानियों का सामना करना पडता है तथा किसी भी अनहोनी की सम्भावना भी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि उक्त समस्या के सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, किन्तु कोई कार्यवाही न होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। जबकि आवारा गौवंशों के विचरण की यही स्थिति अन्य मुहल्लों में भी है। मुहल्लेवासियों ने स्थानीय प्रशासन से बस्तियों में विचरण करने वाले आवारा गौवंशों को गौशाला में भिजवाने की पुरजोर माँग की है। फोटो- महावीर नगर स्थित बडे हनुमानजी मन्दिर वाली गली में विचरण करते कई गौवंश।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...