साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में सामान बरामद

Share This

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा साइबर अपराध, धोखाधड़ी एवं साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 15.02.2025 को एसओजी/सर्विलांस टीम, थाना वैदपुरा एवं थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम थाना वैदपुरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना बलरई क्षेत्र के कुछ बड़े साइबर अपराधी ह्युण्डई एक्सटर कार और मोटरसाइकिल से जसवंत नगर की तरफ से बनामई गांव की ओर जाने वाले हैं।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने बनामई पुल के पास से समय 16.12 बजे पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने जब पकड़े गए व्यक्तियों से नाम और पहचान पूछी तथा उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से कुल 26 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, 11 आधार कार्ड, 64 विभिन्न कंपनियों के एटीएम कार्ड, 8 एयरटेल कंपनी के सिम कार्ड के खाली रैपर, 1 वोडाफोन सिम कार्ड का खाली रैपर, 30 विभिन्न बैंकों की चेक बुक, 23 पासबुक, 1 पासपोर्ट, 1 सीपीयू, 2 मॉनिटर, 2 स्वाइप मशीन (यस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक), 1 क्यूआर कोड स्पीकर (यस बैंक), 1 क्यूआर कोड स्टीकर (भीम यूपीआई), 5 स्टाम्प मोहर, 1 मोहर पैड, 2 जियो ब्रॉडबैंड, 1 ह्युण्डई एक्सटर कार और 1 यामाहा आर 15 मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड के जरिए पैसों की हेराफेरी की है। उन्होंने बताया कि वे भोले-भाले ग्रामीणों को मनरेगा, इंश्योरेंस, नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और उनके नाम से सिम कार्ड भी खरीदते थे। इस प्रक्रिया के लिए उन्हें प्रति खाता 1 लाख रुपये तक की रकम मिलती थी, जिसे वे आपस में बांट लेते थे।

अपराधियों ने आगे खुलासा किया कि वे एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर ठगी के पैसों को निकालने के लिए स्वाइप मशीन, कंप्यूटर और मोबाइल का उपयोग करते थे। वे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को छिपाने के लिए फर्जी खातों और डिजिटल पेमेंट माध्यमों का सहारा लेते थे, जिससे साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन साइबर अपराधियों द्वारा कुल 35 संदिग्ध खातों में से 6 खातों की जांच की गई, जिनसे लगभग 10 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया था। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित खातों की भी पड़ताल कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा और जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...