इस्लामिया इंटर कालेज में जश्ने मौलाए कायनात हज़रत अली का आयोजन

Share This

इमरान बेग – इस्लामिया इंटर कालेज में आज जश्ने मौलाए कायनात हज़रत अली का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मौला अली के चाहने वाले बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल तृप्ति और श्रद्धा से भरा हुआ था। मौलाना सैय्यद अमीनुल कादरी की तक़रीर सुनने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा और “हैदर-हैदर” और “नारे हैदरी या अली” की सदाओं से पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना सैय्यद अमीनुल कादरी ने अपनी तक़रीर में कहा, “मौला अली काबे में पैदा हुए, इससे न सिर्फ मौला अली को बल्कि काबे को भी इज्जत मिली। जब मौला अली काबे में पैदा हुए तो तीन दिन तक उनकी आँखें नहीं खुली। जब रसूल अल्लाह आए और उन्होंने मौला अली को अपनी गोदी में लिया, तब उनकी आँखें खुली।” उन्होंने मौला अली की महानता और उनकी विशेषताओं का विस्तार से वर्णन किया।

कार्यक्रम के आयोजक हाजी अजीम वारसी, हाजी रईस अहमद चिश्ती, नदीम वारसी, वाईके शफी चिश्ती ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मौलाना अनस रज़ा हाकमी उरई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर रौनक इटावी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहवाज अनवर कादरी ने तिलावते कुरान पाक से किया। कार्यक्रम में मौलाना जाहिद रज़ा कादरी, मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी, मौलाना मोहसिन बरकाती, मौलाना मो. फुरकान रज़ा, डॉ. सरफराज वारसी, हाफिज मो. अहमद अबकरी, मौलाना आजम अत्तारी, शायर साजिद रज़ा शमीमी सुल्तानपुरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और अपनी तक़रीर और कलाम पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस कार्यक्रम में हाजी गुड्डू मंसूरी, हाजी हन्नान मंसूरी, मुईनउद्दीन मंसूरी, गुड्डू वारसी, शमीम वारसी, मुन्ना वारसी, बिट्टू, कलामउद्दीन चिश्ती, अहमद अली वारसी, शकील वारसी, हाजी शेख़ शकील, शेख़ नवाब, अबरार कादरी राजू, अब्दुल हमीद अशरफी, निजामुद्दीन वारसी, कलीम वारसी, हसीन अंसारी चिश्ती, कासिम अशरफी, अजहर चिश्ती, कलीम अख्तर, सलमान वारसी, मुमताज चौधरी, शावेज़ नक़वी, तनवीर हसन, राहत हुसैन रिज़वी, आरिफ रिज़वी, अमान उल्ला, साजिद अली अशरफी, फ़ातिक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मौला अली की शान में एक अद्भुत श्रद्धांजलि था, जिसमें धर्मप्रेमियों ने एकजुट होकर उनकी महानता और उनके योगदान को याद किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...