आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share This

आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश 132 ए सिविल लाइन्स, इटावा की आशा कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी इटावा को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वे अपनी मांगों को लेकर काफी संवेदनशील दिखाई दीं और सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

आशा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों को उजागर किया। उन्होंने सरकार से चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये निर्धारित करने की मांग की। साथ ही मनरेगा के बजट में वृद्धि और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की आवश्यकता पर बल दिया।

ज्ञापन में एक सर्वसमावेशी ऋण माफी एवं कर्ज मुक्ति योजना लागू करने और किसान पेंशन योजना को 10,000 रुपये प्रति माह तक बढ़ाने की मांग की गई। इसके अलावा, बिजली बिल 2022 को वापस लेने और प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने की भी मांग की गई।

आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि योगी सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और किसानों को सिंचाई के लिए बिना शर्त फ्री बिजली देने का वादा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने फर्जी बिलिंग और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि कारपोरेट कंपनियों के लिए अंधाधुंध भूमि अधिग्रहण बंद किया जाए और भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना अधिनियम, 2013 का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही, जबरन भूमि अधिग्रहण और सर्किल रेट में सालाना वृद्धि की मांग भी की गई।

कृषि क्षेत्र से संबंधित मांगों में डीएपी, यूरिया जैसी खादों की आपूर्ति बढ़ाने, कालाबाजारी रोकने, नकली खाद-बीज पर कड़ी कार्रवाई करने, कृषि यंत्रों और कीटनाशकों पर से जीएसटी हटाने की मांग प्रमुख रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...