वृद्धा आश्रम दोबारा संचालित होने से दुखी संवासी वृद्धाजन खुशी में झूम उठे

Share This

भरथना। नगर के इकलौते संचालित वृद्धाश्रम के संवासियों के चेहरे पर बीते दिन खुशी देखने को मिली, जब माननीय न्यायालय ने वृद्धाश्रम को बंद कराए जाने के निर्देश पर रोक लगाते हुए इसे विधिवत संचालित रखने के आदेश जारी किए। यह खुशखबरी मिलते ही आश्रम में मौजूद आधा सैकड़ा से अधिक वृद्धजन खुशी से झूम उठे।

वृद्धजनों से उनकी खुशी का कारण पूछने पर वर्षों से आश्रम में रह रहीं श्यामा गुप्ता, कमला यादव और विनोद पांडेय, रामनरेश भदौरिया आदि ने बताया कि पिछले कुछ समय से भरथना वृद्धाश्रम के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा था। उन्होंने शासन को झूठी सूचनाएं देकर आश्रम को बंद कराए जाने का प्रयास किया था। इसके चलते शासन ने वृद्धाश्रम बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे, जिससे आश्रम के संवासी बेहद दुखी हो गए थे। हालांकि, आश्रम का कोई भी वृद्ध संवासी इसे छोड़ने को तैयार नहीं था।

इस मामले की जानकारी जब आश्रम संचालित करने वाली संस्था हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन, गोमती नगर, लखनऊ को मिली, तो संस्था ने वृद्धजनों की समस्या को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। माननीय न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई करते हुए वृद्धाश्रम को बंद करने के सभी निर्देश खारिज कर दिए और इसे विधिवत संचालित रखने के आदेश जारी किए।

न्यायालय के इस फैसले से वृद्धाश्रम के संवासियों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई। श्यामा गुप्ता ने कहा, “यह आश्रम हमारा घर है। यहां हमें सुकून मिलता है। हम कहीं और नहीं जाना चाहते।” वहीं, कमला यादव ने कहा कि न्यायालय के फैसले ने उन्हें नई उम्मीद दी है।

हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे वृद्धजनों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल वृद्धाश्रम के संवासियों के लिए, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले सभी लोगों के लिए एक बड़ी राहत है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...