भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने गृहकर और जलकर वृद्धि का किया विरोध, ईओ को सौंपा पत्र

Share This

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नगर पालिका परिषद के सभासद शरद बाजपेयी ने जनता के आवास पर लगने वाले गृहकर और जलकर में अप्रत्याशित वृद्धि, व्यापारियों पर नाम परिवर्तन/नामांतरण शुल्क, मरम्मत शुल्क और किराए में की गई अत्यधिक बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका ईओ को एक पत्र सौंपा।

शरद बाजपेयी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ अपनी मनमानी कर रहे हैं और सभासदों की राय की अनदेखी करते हुए जन-विरोधी और व्यापारी-विरोधी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रख रहे हैं। उन्होंने कहा, “बिना सभासदों की सहमति के इस तरह के निर्णय लिया जाना अनुचित है। मैंने इस प्रस्ताव पर बोर्ड बैठक में भी विरोध जताया था और अब पुनर्विचार के लिए ईओ को पत्र सौंपा है।”

भाजपा नेता ने बताया कि इस प्रस्ताव के तहत जनता के आवास पर लगने वाले गृहकर और जलकर को 20% से अधिक बढ़ाने की योजना बनाई गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए उन मकानों को दर्ज किया जाए जो अभी तक नगर पालिका में पंजीकृत नहीं हैं। इससे न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि जनता पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा।

शरद बाजपेयी ने दुकानों के नामांतरण शुल्क को 500 रुपए प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति वर्ग फुट करने, मरम्मत शुल्क को 3100 रुपए से बढ़ाकर 21000 रुपए करने और दुकानों के पुनर्निर्माण के लिए 1 लाख रुपए शुल्क लगाने का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा, “यह निर्णय दुकानदारों और व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। सभी प्रस्ताव सभासदों की आम राय से पास किए जाने चाहिए। बिना सहमति के इस तरह की वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी।”

इसके अलावा, शरद बाजपेयी ने कराहन पुल के पास मछली की दुकान के बगल और पीछे की जमीन के आवंटन पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि यह जमीन किसे, कब और किस प्रक्रिया के तहत आवंटित की गई है? उन्होंने ईओ से इस संबंध में पूरी जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...