वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने शुरू किया 15 हजार पौधे लगाने का अभियान

Share This

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गतडॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान  लखनऊ ने 15 हजार पौधों के रोपण के लक्ष्य के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान की शुरुआत जुगौर ग्राम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 2,000 पौधों के रोपण के साथ की गई। इसके साथ ही संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अपने-अपने आवासों पर भी करीब 2,000 पौधे लगाए।

वृक्षारोपण अभियान का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी. एम. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय में नोडल अधिकारीडॉ. वंदना तिवारी (बायोकेमिस्ट्री विभाग) तथाप्रो. विनीता शुक्ला (सामुदायिक चिकित्सा विभाग) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों अधिकारियों ने अभियान की योजना, क्रियान्वयन और समन्वय को प्रभावी ढंग से संचालित किया।

कार्यक्रम में A नीलम, अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

संस्थान प्रशासन ने बताया कि यह अभियान हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही इसका उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराना भी है।

वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से संस्थान ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया। यह पहल प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान मानी जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...