यूपीएसएसएससी परीक्षा में पूछा गया यूपीयूएमएस से जुड़ा प्रश्न, विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण

Share This

  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  द्वारा आयोजित बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई से संबंधित एक प्रश्न पूछे जाने पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इसे विश्वविद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रदेश स्तर पर उसकी पहचान का प्रतीक माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा में यूपीयूएमएस के 250 शैय्या (बेड) वाले लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर से संबंधित प्रश्न शामिल किया गया। यह ट्रॉमा सेंटर विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है, जिसकी स्थापना का प्रस्ताव कुलपति महोदय के सतत प्रयासों और दूरदर्शी पहल के परिणामस्वरूप आगे बढ़ाया गया था।

बताया गया कि कुलपति के प्रयासों से तैयार इस महत्वाकांक्षी प्रस्ताव को बाद में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इसे यूपीयूएमएस की शैक्षणिक एवं चिकित्सा उत्कृष्टता की बढ़ती पहचान का प्रमाण बताया। उनका कहना है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में विश्वविद्यालय से जुड़ा प्रश्न शामिल होना इस बात का संकेत है कि यूपीयूएमएस आज प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा एवं शैक्षणिक संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे यूपीयूएमएस परिवार के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में भी संस्थान चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...