इटावा, 18 नवंबर, 2026 – जिला सूचना कार्यालय में मीडिया कर्मियों ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्व-गणना की।
इस कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव उपस्थित रहीं।
स्टेट मास्टर ट्रेनर जनगणना संतोष कुमार शर्मा ने मीडिया कर्मियों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार निर्धारित पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है, जिससे आमजन की सहभागिता बढ़ेगी और डिजिटल जनगणना सफल होगी।
संतोष कुमार शर्मा ने मीडिया कर्मियों से स्व-गणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आम नागरिकों को निर्धारित समयावधि में स्व-गणना के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि जनगणना-2027 को जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जा सके।
इस दौरान फील्ड ट्रेनर मंजुल चतुर्वेदी, आनंद मिश्रा, वरुण मिश्रा, अनिरुद्ध दीक्षित, पीयूष दीक्षित, आशीष मिश्रा एवं पूजा कुमारी, प्रचार सहायक अभिषेक राज, लेखाकार अशोक कुमार, आकाश यादव सहित तमाम मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)