इटावा जनपद न्यायालय में 28 नवंबर 2026 को लंबित चालानों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
17 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा की सचिव के विश्राम कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट एवं लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने की। उपस्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शशि तथा यातायात पुलिस के प्रतिनिधि रहे।
बैठक में 28 नवंबर को होने वाली विशेष लोक अदालत में लंबित चालानों के अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि जिनके चालान लंबित हैं, वे 28 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में पहुँचकर अपने चालानों का निस्तारण कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)