सपा ने कांवस की देव दीपावली पर स्वास्थ्य सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौप दिया।
प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ के नेतृत्व में यह ज्ञापन प्रमुख गंगा घाटों और आयोजन स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा शिविर और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग के साथ प्रस्तुत किया गया।
विष्णु शर्मा ने बताया कि देव दीपावली कांवस का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, जिस पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। दशाश्वमेध, अस्सी, राजघाट, नमो घाट, पंचगंगा और केदार घाट पर दीपदान, गंगा आरती और अन्य कार्यक्रमों के दौरान अत्यधिक भीड़ रहती है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, बेहोशी, चक्कर, चोट अथवा हृदय संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है।
सपा नेताओं ने प्रमुख घाटों पर डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती के साथ प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित करने, ऑक्सीजन, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार के उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इसके अलावा भीड़ वाले क्षेत्रों के निकट पर्याप्त एम्बुलेंस तैनात करने और आपात स्थिति में मरीजों को बिना विलंब अस्पताल पहुँचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने की मांग की।
ज्ञापन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय सहित प्रमुख अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट रखने, नदी क्षेत्र में जल पुलिस के समन्वय से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने की भी मांग की गई।
सीएमओ ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायत एवं मांगों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और अवगत कराया जाएगा।
पत्रक सौपने वालों में सपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा, कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, सपा नेता इमरान अहमद बबलू, कैन्ट के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कश्यप, व्यापार सभा के जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, आशीष यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, पूजा सिंह (राष्ट्रीय सचिव), मंजू कननौजिया (राष्ट्रीय सचिव), आकाश विश्वकर्मा आदि शामिल थे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)