सोमवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पाँच युवक घायल हुए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पाँचों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़ा धौलपुर पुल के पास हुई। मैनपुरी जिले के दिहुली बरनाहल निवासी 32 वर्षीय अमजद खान, पुत्र वकील खान, अपने 16 वर्षीय भाई जुनैद के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया।
दूसरी घटना बलरई थाना क्षेत्र में बलरई से नगला तौर स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। यहाँ तेज रफ्तार आर-वन-फाइव और स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक बाइक पर सवार लुंगेकी मड़ैया निवासी 28 वर्षीय राहुल, पुत्र रामवीर तथा दूसरी बाइक पर सवार नगला तौर निवासी 25 वर्षीय विकास, पुत्र सुभाष चंद्र और 27 वर्षीय विवेक, पुत्र नेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया गया।
चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)