एआरटीओ हुमा परवीन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया और बिना नंबर प्लेट वाले मौरंग लदे दो डंपर तथा एक ऑटो को सीज किया।
दोनों डंपरों पर कुल 2,04,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें एक डंपर पर 56,500 रुपये और दूसरे पर 1,48,000 रुपये का दंड तय किया गया। ऑटो पर 22,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वाहनों के खिलाफ बिना नंबर प्लेट, परमिट और फिटनेस के संचालन, टैक्स बकाया, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण तथा रिफ्लेक्टर संबंधी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
मौके पर पहुंचे सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों ने भी जांच कर कार्रवाई की।
तीनों वाहनों को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में खड़ा कर दिया गया, जिससे ओवरलोड वाहन संचालकों में खलबली मच गई।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)