मुख्यमंत्री योगी ने छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा की

Share This

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित जिलों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ लोक आस्था, अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है। 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव तथा 16 नवंबर को प्रातःकाल उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख घाटों, नदियों, तालाबों और जलाशयों का पूर्व निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संपर्क मार्ग, पेयजल, शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

जलस्तर एवं गहराई का आकलन कर संवेदनशील स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, प्रशिक्षित गोताखोर, नावें और जल पुलिस की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम तथा पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के साथ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन एवं सुगम आवागमन के लिए प्रभावी यातायात कार्ययोजना बनाने, आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू करने और पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए। छठ महापर्व पर दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय पूजा समितियों, सिविल डिफेंस, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों का सहयोग लेकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...