एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज में भव्यता से मनाया गया हिंदी दिवस

Share This

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश  रजत सिंह जैन तथा सचिव न्यायाधीश आरती द्विवेदी के कुशल निर्देशन में सोमवार को एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज के सभागार में हिंदी दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज प्रांगण में आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सिटी मजिस्ट्रेटराजेंद्र प्रसाद का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र वाचस्पति द्विवेदी, आनंद कुमार एवं अक्षरा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त  पदम सिंह यादव, पंचायती राज महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. रमाकांत राव, कवि  रोहित चौधरी तथा संचालन समिति की सदस्य गौसिया फातिमा एवं उच्च शिक्षा अध्यक्ष श्रीमती सीमा शाक्य का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि  कुश चतुर्वेदी ने किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट  राजेंद्र प्रसाद के संबोधन के पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसके संरक्षण एवं संवर्धन पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के अंत में कॉलेज परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न कवियों, गद्यकारों एवं हिंदी साहित्य से जुड़े महान साहित्यकारों के चित्र प्रदर्शित किए गए थे। प्रदर्शनी ने हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा और उसके गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने तथा उसके गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

मंच के जादूगर, गीतों के बादशाह — महाकवि गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के पुरावली गाँव में हुआ था। उनके घर का नाम...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...