उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने सुनीं पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

Share This

 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य  पूनम द्विवेदी ने बुधवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित कर महिला उत्पीड़न एवं अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जनसुनवाई के दौरान कुल 15 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक शिकायतें महिला उत्पीड़न एवं पेंशन संबंधी मामलों की रहीं। आयोग सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

 पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए तथा उन पर त्वरित कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को न्याय के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए और उसका सम्मान हर परिस्थिति में सुरक्षित रहना चाहिए।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी महिला या बालिका के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करता है तो पीड़िता बेझिझक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकती है। यदि समय पर न्याय नहीं मिलता है तो राज्य महिला आयोग में शिकायत प्रस्तुत की जा सकती है, जहां पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई बैठकों में संबंधित अधिकारी अपने विभाग द्वारा किए गए कार्यों का विवरण लिखित रूप में लेकर आएं तथा सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...