किसानों और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share This

 किसानों को खाद एवं यूरिया की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों तथा स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने किसानों और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ सीजन के दौरान किसान बोआई और रोपाई के कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में डीएपी और यूरिया की भारी आवश्यकता है, लेकिन किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। कई केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इससे फसलों की उत्पादकता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को इससे गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए तथा स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों का प्रभावी समाधान किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना जनहित में आवश्यक है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन करने को मजबूर होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत, अरुण यादव, प्रशांत तिवारी, आसिफ जादरान, प्रदीप द्विवेदी, कृपाराम राजपूत, अंसार अहमद, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहित प्रताप सिंह, दीक्षा शुक्ला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सरताज, अमन तिवारी, मुस्तकीम, रणवीर सिंह यादव, मोहनलाल प्रजापति, पंकज राजपूत, रोहन सिंह, अमर ज्योति, रश्मि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...