सीडी रेशियो बढ़ाने पर दें विशेष ध्यान, लंबित ऋण प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण: डीएम

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के कार्यों, सरकारी योजनाओं में ऋण वितरण तथा क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सीडी रेशियो पर सरकार का विशेष फोकस है, इसलिए सभी बैंक और संबंधित अधिकारी इसके सुधार एवं वृद्धि के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों का सीडी रेशियो कम है, उनमें तत्काल सुधार किया जाना आवश्यक है। जनपद से जमा के रूप में धन लेने वाले बैंकों को उसी अनुपात में स्थानीय स्तर पर ऋण वितरण भी सुनिश्चित करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि धन का स्वभाव गतिशील होता है और इसे रुकना नहीं चाहिए। अधिक से अधिक ऋण वितरण से न केवल आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि रोजगार सृजन और विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक विशेष ऋण शिविर आयोजित कर सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत लंबित ऋण प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण कर पेंडेंसी समाप्त करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), एसबीआई सहित अन्य बैंकों में लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसबीआई और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराने तथा लंबित प्रकरणों को समाप्त करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है, इसलिए बैंकों की भी जिम्मेदारी है कि वे जनहित में ऋण वितरण बढ़ाकर विकास योजनाओं को गति दें।

बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के लिए दो सप्ताह की समयसीमा निर्धारित है, जिसके बाद प्रकरण डिफॉल्ट श्रेणी में चला जाता है और इससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है। सभी बैंक अपनी आख्या बैंक के लेटरहेड पर निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराएं।

उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।

बैठक में उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रिया शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) सतीश कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...