राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुँहपका रोग टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ

Share This

 राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के अंतर्गत पशुधन को खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से निःशुल्क टीकाकरण अभियान (अष्टम चरण) का शुभारम्भ बुधवार को किया गया। अभियान का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी, इटावा द्वारा टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया।

यह विशेष अभियान 22 जुलाई 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायतों में संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान पशुपालन विभाग की टीमें घर-घर जाकर गौवंश एवं भैंसवंश सहित पात्र पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी, जिससे खुरपका-मुँहपका जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं तथा अभियान में पशुपालन विभाग का सहयोग करें।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में विशेष टीकाकरण दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक टीम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेगी। विभाग ने सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने पशुओं को टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराएं, ताकि जनपद को खुरपका-मुँहपका रोग से मुक्त रखने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...