कलश यात्रा के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का श्रीगणेश

Share This

अशोकनगर स्थित गुरुपूर्णिमा आश्रम में वेदान्ताचार्य पंडित राज नारायण दीक्षित के पावन सानिध्य में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं शामिल हुईं।

महोत्सव के प्रथम दिन आचार्य राज नारायण दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वतोभद्र, नवग्रह एवं कलश पूजन संपन्न कराया। इसके बाद कानपुर से पधारे आचार्य शशिकान्त पाण्डेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रंथ है, जिसके श्रवण मात्र से जीव का कल्याण और उद्धार संभव है।

उन्होंने ज्ञान, वैराग्य और भक्ति के प्रसंग को संगीतमय शैली में प्रस्तुत करते हुए बताया कि वृंदावन में भक्ति सदैव युवा रहती है, जबकि उसके पुत्र ज्ञान और वैराग्य वृद्ध हो जाते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के प्रभाव से उनमें पुनः चेतना और जागृति का संचार होता है। आचार्य पाण्डेय ने भागवत महात्म्य की चर्चा करते हुए गोकर्ण उपाख्यान का वर्णन किया और बताया कि विद्वान गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से पापाचारी धुन्धकारी को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाकर उसे सद्गति प्रदान की थी।

कार्यक्रम में रामकथा वाचक आचार्य देवेश अवस्थी ने भगवान राम के नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि राम नाम ऐसा दिव्य रत्न है, जिसे जिह्वा रूपी देहरी पर स्थापित कर लेने से जीवन के भीतर और बाहर दोनों ओर प्रकाश फैल जाता है। उन्होंने रघुवंश महाकाव्य के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए राजा दिलीप की गौसेवा, रघु के जन्म, रघु और इन्द्र के युद्ध तथा दानवीर राजा रघु द्वारा ऋषि पुत्र कौत्स के लिए चौदह करोड़ स्वर्ण मुद्राओं की व्यवस्था करने के प्रेरक प्रसंग सुनाए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण किया। इस अवसर पर सौरभ दीक्षित, राजू सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभारंभ से आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...