कवि सम्मेलन में कवियों ने करायी साहित्यिक यात्रा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- चौ0 अवधनारायण सिंह सेवा समिति भरथना के तत्वाधान में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान वीर, श्रृंगार और हास्य के रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से काव्यप्रेमियों को साहित्यिक यात्रा करवायी।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव ने संस्था अध्यक्ष पूर्व मंत्री अशोक यादव, महासचिव पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, उत्कर्ष अकादमी कानपुर के निदेशक डा0 प्रदीप दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी आदि के साथ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव के जन्मदिवस पर उनका स्वागत सम्मान तथा आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही कवि बलवीर सिंह पाल की कृषि ‘‘सच भी झूठा झूठा सा है‘‘ का लोकार्पण किया गया। तदुपरान्त डा0 मंजू मृदुल ने सरस्वती वन्दना पढी। कवि डा0 राजीव राज ने ‘‘ह्रदय तुम्हारा सच्चा मोती मुझ फकीर ने पाया‘‘ पढकर श्रृंगार का मार्गदर्शन कराया तथा अंचल शर्मा ने ‘‘बचपन की दोस्ती वो निभाने नहीं आते‘‘ पढकर बचपन की यादें तरोताजा कीं। वहीं हास्य व्यंगकार लटूरी लट्ठ ने ‘‘अंग्रेजी तो पउआ पीकर भी बोल लेता है‘‘ सुनाकर उपस्थितजनों को खूब गुदगुदाया तथा आमिर इटावी ने ‘‘तिरंगा गाड देगें और हिन्दोस्तान लिख देगें‘‘ पढी। साथ ही डा0 आशिफा शबनम ने ‘‘मैंने कोई सूरज कोई तारा नहीं देखा‘‘ तथा प्रेमबाबू प्रेम ने ‘‘फिर कोई भरत लेकर आओ‘‘ पढकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर श्याम सुन्दर चौरसिया, वीरेन्द्र सिंह चौहान, रामकुमार यादव, विपिन यादव, अनिल कुशवाह, मनोज दीक्षित, प्रताप वर्मा, नीरज यादव, शिवराम सिंह यादव, शिवम यादव, राजीव यादव, राजेश यादव पण्डा, विश्राम सिंह यादव सहित सैकडों साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमबाबू प्रेम व सफल संचालन अनिल दीक्षित ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...