सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए डीएम-एसएसपी, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 14 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र) चिन्हित किए गए हैं। इनमें बकेवर, इकदिल, फ्रेंड्स कॉलोनी, सिविल लाइन, जसवंतनगर, बसरेहर, सैफई तथा ऊसराहार क्षेत्रों के कई प्रमुख स्थान शामिल हैं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर इन स्थलों की स्थिति का परीक्षण करने तथा प्रत्येक दुर्घटना संभावित क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाकर स्पष्ट रूप से “सावधान! यह दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है” अंकित कराने के निर्देश दिए।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में बताया गया कि मई 2025 की तुलना में मई 2026 में दुर्घटनाओं की संख्या 57 से घटकर 54 हो गई है तथा घायलों की संख्या भी 54 से घटकर 35 रह गई है। हालांकि मृतकों की संख्या 30 से बढ़कर 36 होने पर जिलाधिकारी ने गंभीर चिंता व्यक्त की और जनहानि रोकने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएं तथा संबंधित स्थानों पर साइनेज और होल्डिंग लगाए जाएं। उन्होंने परिवहन विभाग की बसों में बढ़ रही जहरीखुरानी की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए यात्रियों को जागरूक करने और बसों में चेतावनी संदेश प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बसरेहर मार्ग को अत्यधिक दुर्घटना संभावित बताते हुए वहां स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास शराब संबंधी विज्ञापनों और साइनेज पर रोक लगाने, अवैध बस स्टैंडों का संचालन बंद कराने, सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा बिना नंबर प्लेट वाले डंपर एवं भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा टोल प्लाजाओं पर सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए ऑडियो सिस्टम स्थापित करने, ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने, स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच सुनिश्चित करने, अतिक्रमण हटाने, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने तथा आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने एआरएम को निर्देशित किया कि शहर के अंदर अनावश्यक रूप से बसों का प्रवेश न होने दिया जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...