मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में इटावा की समेकित रैंकिंग में सुधार, डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) के अंतर्गत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों से संबंधित जनपद की रैंक अप्रैल 2026 में 25 थी, जो मई 2026 में 37 हो गई है। वहीं राजस्व कार्यों से संबंधित रैंक अप्रैल में 65 से सुधरकर मई में 53 हो गई। जनपद की समेकित रैंक अप्रैल में 53 थी, जो मई में बेहतर होकर 44 पर पहुंच गई है।

समीक्षा के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में इटावा को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए और प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा ड्रॉप मोर क्रॉप योजना, खराब ट्रांसफार्मर शिकायत निस्तारण एवं विद्युत बिल सुधार, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी योजना, एम्बुलेंस 102 सेवा, टेली रेडियोलॉजी, दिव्यांग पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जनपद को 10/10 अंक के साथ 64वीं रैंक, एकीकृत बागवानी विकास मिशन में 10/10 अंक के साथ 46वीं रैंक, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 10/10 अंक के साथ 12वीं रैंक तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में 10/10 अंक के साथ 11वीं रैंक प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री आवास योजना में पूर्ण अंक मिलने के बावजूद जनपद की रैंक 65 रही। परिवार आईडी, 15वें वित्त आयोग और सामाजिक वानिकीकरण जैसे क्षेत्रों में भी प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों के किनारे आबादी क्षेत्र हैं, वहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षा के दौरान सड़कों को नुकसान न पहुंचे और उनकी गुणवत्ता बनी रहे।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण किसी भी समय प्रस्तावित हो सकता है, इसलिए सभी अपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए तथा नई परियोजनाओं के शिलान्यास हेतु अधिक से अधिक प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के लिए माह में अभी 10 दिन शेष हैं। ऐसे में सभी विभाग अपने-अपने इंडिकेटरों पर विशेष ध्यान दें और जिन बिंदुओं पर जनपद की रैंकिंग में गिरावट आई है, उनमें तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उप निदेशक कृषि सतीश कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा प्रिया शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...