विजली निजीकरण के विरोध में 1 जून को माकपा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपेगी पार्टी

Share This

ऊसराहार। केंद्र सरकार के प्रस्तावित बिज निजीकरण बिल-2025 तथा प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों को निजी घरानों को सौंपे जाने के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 1 जून (आज) को जिला कचहरी पर प्रदर्शन करेगी। इसके बाद अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह जानकारी माकपा के जिला सचिव नाथूराम यादव ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी बिजली क्षेत्र के निजीकरण के साथ-साथ विद्युत उपभोक्ताओं पर बढ़ाए जा रहे आर्थिक बोझ का भी विरोध कर रही है। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन द्वारा ईंधन अधिभार के नाम पर जून माह के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि वसूलने की घोषणा को तत्काल वापस लेने की मांग की।

नाथूराम यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों पर लगभग 14,400 करोड़ रुपये का बिजली राजस्व बकाया है, लेकिन उसकी वसूली के लिए पावर कॉरपोरेशन प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024-25 में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम 2,253 करोड़ रुपये तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम 3,011 करोड़ रुपये के लाभ में रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का विद्युत कंपनियों पर 5,100 करोड़ रुपये से अधिक का सरप्लस भी है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वर्ष 2026-27 के लिए 16,448 करोड़ रुपये का कृत्रिम घाटा दर्शाकर बिजली दरों में वृद्धि की साजिश की जा रही है। माकपा जिला सचिव ने आरोप लगाया कि यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और शासन के कुछ बड़े अधिकारियों की चुनिंदा औद्योगिक घरानों से मिलीभगत है, जिसके चलते बिजली क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को प्रभावित करेंगी तथा निजीकरण से बिजली सेवाएं महंगी होने का खतरा बढ़ेगा। माकपा ने बिजली विभाग में लंबे समय से खाली पड़े हजारों पदों को तत्काल भरने तथा संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने की भी मांग की है।

पार्टी पदाधिकारियों ने आम जनता, किसानों, मजदूरों और बिजली उपभोक्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होकर निजीकरण विरोधी आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...