ऊसराहार में बिजली संकट: रातभर सवा घंटे सप्लाई से जनता बेहाल

Share This

ऊसराहार। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की अघोषित और आपात कटौती ने आम जनता की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। बुधवार रात बिजली की आंख-मिचौली के कारण ऊसराहार सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग पूरी रात जागने को मजबूर रहे। उमस, गर्मी और मच्छरों के आतंक के बीच लोगों की नींद हराम हो गई। स्थिति यह रही कि पूरी रात में उपभोक्ताओं को मात्र सवा घंटे बिजली ही नसीब हो सकी।

ऊसराहार, भरतपुर, पुरैला, सरसईनावर, बदकन, शाहपुर, ताखा और सुतियानी सहित कई गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली कटौती भी बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात लोग सोने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक बिजली गुल हो गई। लंबे इंतजार के बाद रात करीब 12 बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन लोग चैन की सांस भी नहीं ले पाए थे कि लगभग आधे घंटे बाद फिर बिजली चली गई। इसके बाद पूरी रात अंधेरे और उमस में बीती। सुबह करीब पौने पांच बजे बिजली आई, लेकिन मात्र 45 मिनट बाद साढ़े पांच बजे फिर आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात में दो बार मिली बिजली को मिलाकर कुल लगभग सवा घंटे की ही सप्लाई मिल सकी।

बिजली न होने से लोग हाथ के पंखों के सहारे रात गुजारते रहे, जबकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने हालात और भी बदतर कर दिए। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

व्यापारियों और किसानों में रोष

बिजली संकट को लेकर स्थानीय व्यापारियों और किसान संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती और अनिल कौशल ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से बाजार और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। दुकानों और प्रतिष्ठानों का कामकाज बाधित होने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

वहीं भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बिजली न मिलने से किसान और उनके परिवार गंभीर संकट झेल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसान और व्यापारी संगठन संयुक्त रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विभाग ने बताई आपात कटौती की वजह

इस संबंध में अवर अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी और विद्युत भार में वृद्धि के कारण आपात कटौती की जा रही है। इसी कारण रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने कहा कि विभाग व्यवस्था को जल्द सुचारु करने के प्रयास कर रहा है और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हालांकि क्षेत्रीय जनता का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में लगातार हो रही बिजली कटौती ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...