उद्योगों को मिलेगा हर संभव सहयोग, युवाओं को योजनाओं से जोड़ने पर जोर : डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल

Share This

इटावा, 20 मई 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं, उनके समाधान तथा उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु संचालित सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत जनपद में 2200 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत अब तक बैंकों को 500 आवेदन भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 205 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। वहीं “एक जनपद एक उत्पाद” योजना में 42 लक्ष्य के सापेक्ष 5 आवेदन भेजे गए हैं तथा 1 आवेदन स्वीकृत हुआ है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर योजनाओं से लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के बुनकरों को बिजली बिल में सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने उद्योग विभाग एवं बिजली विभाग को संयुक्त रूप से सत्यापन करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को ही लाभ मिल सके तथा अपात्र व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा भुर्जी समाज के इच्छुक लोगों को निःशुल्क पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त माटीकला योजना के अंतर्गत मिट्टी के बर्तन, कुल्हड़, मूर्तियां एवं सजावटी सामान बनाने वाले कारीगरों को बढ़ावा देने हेतु परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। साथ ही चाक वितरण का लक्ष्य 30 निर्धारित किया गया है, जिन्हें पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

बैठक में नई उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के तहत होटल, ढाबा एवं गेस्ट हाउस जैसे पर्यटन व्यवसायों के लिए निवेश आधारित सब्सिडी की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 10 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 2 करोड़ रुपये तथा 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश पर 40 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, उपायुक्त उद्योग, एआरटीओ प्रदीप देशमणि सहित कई उद्योगपति एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...