एक वर्ष तक सोने के आभूषणों की खरीद न करने की प्रधानमंत्री की अपील से लाखों सर्राफा कारोबारियों पर मंडराया आर्थिक संकट

Share This

इटावा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष तक सोने के आभूषणों की खरीद में संयम बरतने की अपील का असर देशभर के लाखों सर्राफा कारोबारियों पर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर इब्जा गंभीरता से विचार कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर सरकार से चर्चा भी की जाएगी।

आकाशदीप जैन ने बताया कि एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने सर्राफा कारोबारियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के आंदोलन या बंदी का समर्थन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को संयम के साथ अपना नियमित व्यापार पहले की तरह जारी रखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने केवल संयम बरतने की बात कही है, न कि दुकानें बंद करने या ग्राहकों को सोना न बेचने की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सोने की खरीद पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना कम है, लेकिन यदि आर्थिक हालात बिगड़ते हैं और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ता है तो सरकार आयात शुल्क बढ़ाने, आयात नियम सख्त करने, बड़े लेन-देन पर रोक लगाने अथवा जागरूकता अभियान चलाने जैसे कदम उठा सकती है।

आकाशदीप जैन ने कहा कि भारत में उपयोग होने वाला अधिकांश सोना आयात किया जाता है, जिससे डॉलर का आउटफ्लो बढ़ता है और व्यापार घाटा भी प्रभावित होता है। ऐसे में यदि सरकार सख्त कदम उठाती है तो इसका सीधा असर सर्राफा कारोबार से जुड़े लाखों व्यापारियों, कारीगरों एवं कर्मचारियों पर पड़ेगा और उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने सभी कारोबारियों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि ग्राहक समझदार हैं और बाजार को संतुलित बनाए रखने के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...