सुनवारा की गौशाला और उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Share This

इटावा। विकास खण्ड बढ़पुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनवारा स्थित गौशाला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी इटावा एवं सहायक विकास अधिकारी (आई.एस.बी.) मौके पर उपस्थित रहे। निरीक्षण में गौशाला और विद्यालय दोनों स्थानों पर कई कमियां सामने आईं, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में केयर टेकर उपस्थित मिला तथा परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित पाए गए। हालांकि लगभग 20 कुन्तल भूसा ही उपलब्ध मिला, जो मासिक खपत की तुलना में अपर्याप्त पाया गया। इस पर ग्राम पंचायत सचिव को पर्याप्त मात्रा में भूसा भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सचिव ने बताया कि गौवंशों के लिए हरा चारा सप्ताह में एक बार बसरेहर से मंगवाया जाता है।

गौशाला का टीन शेड जर्जर अवस्था में मिला, जिसे शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नांदों में गंदगी और गोबर भरा होने पर नाराजगी जताई गई तथा नियमित साफ-सफाई एवं नांदों के उच्चीकरण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने गौवंशों को भूसा, दाना और हरा चारा व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण में गौशाला परिसर में वृक्षों की संख्या कम पाई गई, जिस पर अधिक वृक्षारोपण कराने तथा भूसा भंडारण के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण या विस्तार कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बायोगैस संयंत्र बंद मिला, जिसे मरम्मत कर जल्द चालू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनवारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि अनुचर अनुपस्थित पाया गया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी और शैक्षणिक सामग्री अव्यवस्थित मिली। विद्यालय में कुल 40 छात्र पंजीकृत पाए गए, जिनमें कक्षा-5 में मात्र 14 छात्र दर्ज थे। छात्र उपस्थिति भी कम पाई गई।

निरीक्षण के दौरान कई छात्र बिना यूनिफॉर्म के विद्यालय पहुंचे थे। छात्रों ने बताया कि यूनिफॉर्म धुली न होने के कारण वे निर्धारित पोशाक में नहीं आ सके। विद्यालय प्रशासन को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, सामग्री व्यवस्थित रखने तथा छात्र नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने अभिभावकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, सभी छात्रों को यूनिफॉर्म में विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने तथा शिक्षकों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुरा एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण से संबंधित अनुपालन आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...