स्टेशन पर हुई धक्का-मुक्की में दो महिलायें चोटिल

Share This

भरथना- कस्बा अन्तर्गत भरथना रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच दो महिलाएं चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा गिरीं। घटना के बाद स्टेशन पर चीख पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में हड़कम्प मच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 64588 टूंडला-कानपुर पैसेंजर के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंचते ही यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने और उतरने की होड़ में अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। धक्का-मुक्की के बीच 74 वर्षीय जशोदा देवी और 45 वर्षीय आशा देवी संतुलन खो बैठीं और ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिर पड़ीं। घटना को देख मौके पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रुकवाया गया। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच रेलवे ट्रैक पर फंसी दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान दोनों महिलाएं चोटिल हो गईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

बताया गया कि फिरोजाबाद की लेवर कॉलोनी निवासी आशा देवी (35) अपने परिवार बड़ी बहन सुधा (50), भांजी अंशिका (24) और भांजी के पति विवेक (28) के साथ फिरोजाबाद से पखनगोई, उमरैन जा रही थीं। उन्हें भरथना स्टेशन पर उतरना था, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उतरने के दौरान ट्रेन चलने लगी और धक्का-मुक्की में हादसा हो गया। वहीं उन्नाव के शुक्लागंज निवासी जशोदा देवी (74 वर्ष) अपने रिश्तेदार राजकुमार (67 वर्ष) के साथ नंदपुरा, बकेवर से भरथना स्टेशन आई थीं और कानपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार होने वाली थीं। इसी दौरान वह भी भीड़ की चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...