Share This

नई दिल्ली। भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के बीच ओडिशा के लखनपुर में प्रस्तावित कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

यह परियोजना 2000 टीपीडी क्षमता की अमोनियम नाइट्रेट इकाई के रूप में विकसित की जाएगी और खास बात यह है कि इसमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा विकसित स्वदेशी गैसीफिकेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसे भारत की पहली ऐसी कोयला गैसीकरण परियोजना माना जा रहा है, जो ऊर्जा और रसायन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई दिशा देगी।

करीब 350 एकड़ भूमि में प्रस्तावित यह परियोजना एमसीएल के अधीन क्षेत्र में स्थापित होगी। कोयला मंत्रालय द्वारा किए गए नीतिगत सुधारों के तहत कोल बेयरिंग एरिया (सीबीए) भूमि का उपयोग अब कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए संभव हो सका है, जिससे देश के कोयला संसाधनों का मूल्य संवर्धित उपयोग सुनिश्चित होगा।

सरकार ने कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए 1,350 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की है। परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसमें एलएसटीके-1 और एलएसटीके-2 पैकेज बीएचईएल को दिए गए हैं, जबकि एलएसटीके-3 और एलएसटीके-4 लार्सन एंड टुब्रो को सौंपे गए हैं। साइट विकास कार्य जैसे बाउंड्री वॉल निर्माण और वृक्ष गणना भी तेजी से जारी हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप सरकार कोयला क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि देश के विशाल कोयला भंडारों का उपयोग अब पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर गैसीफिकेशन जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि कोयला गैसीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रिमंडल ने 8,500 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी है और अब तक 7 परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है, जिनमें से 3 का भूमि पूजन भी हो चुका है। एमसीएल और बीसीजीसीएल के बीच लगभग 25,000 करोड़ रुपये के निवेश वाले इस समझौते को उन्होंने क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

मंत्री ने कहा कि कोयला गैसीकरण आयात पर निर्भरता कम करने और विदेशी मुद्रा की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने वैश्विक प्रौद्योगिकी के साथ-साथ स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया और उद्योग जगत व निवेशकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय के समन्वित प्रयासों से इस परियोजना को समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...