इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा, 7,104 करोड़ के 29 नए प्रस्तावों को मंजूरी

Share This

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के तहत 29 नए प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। इन प्रस्तावों के तहत लगभग 7,104 करोड़ रुपये का निवेश और 84,515 करोड़ रुपये के उत्पादन का अनुमान है। इन स्वीकृतियों से करीब 14,246 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई गई है।

यह मंजूरी पहले स्वीकृत 46 आवेदनों (54,567 करोड़ रुपये) के अतिरिक्त है, जिससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र को और गति मिलेगी। वर्तमान स्वीकृत प्रस्तावों में 16 प्रमुख उत्पादों का निर्माण शामिल है, जिनका उपयोग मोबाइल, दूरसंचार, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, रणनीतिक उपकरण, ऑटोमोबाइल और आईटी हार्डवेयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है।

इन उत्पादों में डिस्प्ले मॉड्यूल, एंटिना, कैपेसिटर, कनेक्टर, हीट सिंक, लिथियम-आयन सेल, रिले, रेसिस्टर, ट्रांसड्यूसर, एसएमडी पैसिव कंपोनेंट्स, फ्लेक्सिबल पीसीबी और इंडक्टर जैसे महत्वपूर्ण घटक शामिल हैं। इसके साथ ही आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े लैमिनेट, कैपेसिटर के लिए धातुयुक्त फिल्म और रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट जैसे उत्पादों को भी शामिल किया गया है।

विशेष रूप से, इन स्वीकृतियों में देश का पहला टैंटलम आधारित एसएमडी पैसिव कैपेसिटर प्लांट, पहला फ्लेक्सिबल पीसीबी प्लांट और पहली रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट सुविधा स्थापित करने के प्रस्ताव भी शामिल हैं, जो भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए चार प्रमुख प्राथमिकताओं पर जोर दिया। उन्होंने मजबूत डिजाइन क्षमताओं के विकास, घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने, सिक्स सिग्मा गुणवत्ता मानकों को लागू करने और कुशल कार्यबल तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता बताई।

मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि ईसीएमएस योजना उद्योग जगत के बीच काफी लोकप्रिय रही है और सरकार ने तेजी से मंजूरी देकर इसे बढ़ावा दिया है। उन्होंने उद्योग से भी परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की अपेक्षा जताई।

वहीं, इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज महिंद्रू ने केंद्रीय बजट में ईसीएमएस के लिए बढ़े आवंटन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश और विकास को और गति मिलेगी।

सरकार का मानना है कि इन कदमों से देश में मजबूत और विविध आपूर्ति श्रृंखला विकसित होगी तथा भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण हब के रूप में उभरेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...