ODOP योजना के तहत टूलकिट्स की गुणवत्ता का सत्यापन, सीडीओ ने किया निरीक्षण

Share This

 जनपद में संचालित एक जनपद एक उत्पाद  योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को वितरित की जाने वाली टूलकिट्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, इटावा में गुणवत्ता सत्यापन एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इटावा ने वस्त्र उत्पाद (टेक्सटाइल), सिलाई (टेलरिंग) एवं वस्त्र कढ़ाई ट्रेड से संबंधित टूलकिट्स का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता तथा मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान टूलकिट्स में शामिल उपकरणों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि लाभार्थियों को बेहतर एवं उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कारीगरों एवं युवाओं को आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराकर उनके कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना तथा कारीगरों की आय में वृद्धि करना है।

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को वितरित की जाने वाली सभी टूलकिट्स निर्धारित मानकों के अनुरूप हों, जिससे योजना का लाभ वास्तविक रूप से पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके और उनके रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...