विमानन क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, डीजीसीए और गति शक्ति विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Share This

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) के बीच विमानन, विमानन इंजीनियरिंग और विमानन प्रबंधन के क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर डीजीसीए के प्रमुख फैज़ अहमद किदवई और जीएसवी के कुलपति प्रो. मनोज चौधरी ने हस्ताक्षर किए।

यह समझौता केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू तथा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने इस एमओयू को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भविष्य के लिए कुशल कार्यबल तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो पूरे विमानन क्षेत्र को परिवर्तित कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में “हवाई चप्पल से हवाई जहाज” तक की यात्रा को साकार किया गया है, जिससे विमानन क्षेत्र अधिक समावेशी बना है।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि विमानन और एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल) क्षेत्र के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन तैयार किए जा सकें। इसके तहत एविएशन मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) में तीन वर्षीय बी.एससी. पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 (अगस्त 2026) से लागू होगा।

एमओयू के तहत जीएसवी, डीजीसीए के साथ मिलकर सतत विमानन ईंधन (एसएएफ), विमान रखरखाव, पुर्जों के निर्माण और उनके एकीकरण जैसे क्षेत्रों में शोध और जानकारी साझेदारी करेगा। साथ ही, जीएसवी डीजीसीए अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में भी सहयोग प्रदान करेगा।

मंत्री नायडू ने बताया कि देश में विमानन क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और वर्तमान में लगभग 1700 विमानों के ऑर्डर हैं, जो भविष्य में बढ़कर 3000 तक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्षों में 10,000 से 12,000 पायलटों की आवश्यकता होगी, जिसे पूरा करने के लिए देश में ही प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है।

वहीं, अपने संबोधन में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जीएसवी पहले ही वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और 62 उद्योग साझेदारों के साथ मिलकर उद्योग-उन्मुख पेशेवर तैयार कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रिसीजन मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का सुझाव भी दिया।

यह एमओयू नियमन, शिक्षा और उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा। इससे भारत में न केवल विमान रखरखाव बल्कि विमान निर्माण के क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा और देश को एक वैश्विक एमआरओ हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...