यूपी में तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज, मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन

Share This

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं और इसी के साथ तीसरे डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें भी राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रही हैं।

शुक्रवार को लखनऊ में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी  और आरएसएस के सह-कार्यवाह अरुण कुमार  शामिल होंगे। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, संगठन के पुनर्गठन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, हालांकि सबसे ज्यादा नजरें कैबिनेट विस्तार पर टिकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जातिगत समीकरण साधने और 2027 में सत्ता की हैट्रिक के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार तीसरे डिप्टी सीएम की नियुक्ति पर विचार कर सकती है। फिलहाल प्रदेश में  केशव प्रसाद मौर्या  और  ब्रजेश पाठक  डिप्टी सीएम हैं, जिनमें एक ओबीसी और दूसरे ब्राह्मण वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इस बार दलित या जाट समुदाय से चेहरा सामने लाने की चर्चा है।

इन तीन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

तीसरे डिप्टी सीएम के संभावित चेहरों में तीन प्रमुख नाम उभरकर सामने आ रहे हैं—

बेबी रानी मौर्या
जाटव समुदाय से आने वाली बेबी रानी मौर्य दलित नेतृत्व का मजबूत चेहरा मानी जाती हैं। वह उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं और लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हैं। आगरा से उनका राजनीतिक सफर मेयर से लेकर राज्यपाल तक पहुंचा है। दलित वोटबैंक, खासकर जाटव समाज में उनकी पकड़ पार्टी के लिए अहम मानी जाती है। महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिहाज से भी उनका नाम मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। असीम अरुण

पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण प्रशासनिक अनुभव के चलते एक प्रभावशाली चेहरा बनकर उभरे हैं। कन्नौज से विधायक असीम अरुण कानून-व्यवस्था और सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाते हैं। दलित जाटव समुदाय से आने वाले अरुण को शहरी और युवा मतदाताओं के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने वाला चेहरा माना जा रहा है।भूपेंद्र सिंह चौधरी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी भी इस दौड़ में बताए जा रहे हैं। वह प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। जाट समुदाय में उनकी प्रभावशाली पकड़ खासकर पश्चिमी यूपी में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है।   

मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े बदलाव संभव

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ कई मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय से संगठन में जमे पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को मौका देने की भी योजना है। पार्टी इसके जरिए यह संदेश देना चाहती है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी बराबर महत्व दिया जाता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें तीसरे डिप्टी सीएम की नियुक्ति एक अहम कदम साबित हो सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...