इटावा हिन्दी सेवा निधि का सारस्वत समारोह 20 दिसंबर को, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय जनवाणी सम्मान

Share This

इटावा। इटावा हिन्दी सेवा निधि द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सारस्वत समारोह आगामी 20 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से इस्लामिया इंटर कॉलेज, इटावा के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी-उर्दू अदब की विख्यात शख्सियत वसीम बरेलवी करेंगे। समारोह में साहित्य, कला, प्रशासन, विधि, चिकित्सा और खेल के क्षेत्रों से जुड़ी कई विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष का न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त राष्ट्रीय जनवाणी सम्मान हिन्दी के प्रख्यात कवि एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र शर्मा को प्रदान किया जाएगा। वहीं गंग देव सम्मान सुविख्यात आलोचक डॉ. पवन अग्रवाल (लखनऊ) को दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए इटावा हिन्दी सेवा निधि के महासचिव प्रदीप कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गुप्त एडवोकेट ने बताया कि यह समारोह हिन्दी सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को समर्पित रहेगा।

उन्होंने बताया कि सेठ गोविंद दास शासन-प्रशासन हिन्दी सेवा सम्मान भारत के पूर्व वायुसेनाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भदौरिया को, प्रवासी भारतीय हिन्दी सेवा सम्मान चीन में हिन्दी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी को तथा न्यायमूर्ति राम भूषण मेहरोत्रा सम्मान इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुमुद भूषण कला-संस्कृति सम्मान प्रख्यात फिल्म निर्देशक संजीव कोहली (मुंबई) को दिया जाएगा।

महासचिव प्रदीप कुमार ने आगे बताया कि गोपालदास नीरज बेकल उत्साही सम्मान कवि डॉ. सुरेश नीरव (गाजियाबाद) को, डॉ. दुक्खन राम चिकित्सा विज्ञान सेवा सम्मान डॉ. शरद अग्रवाल (बरेली) को, राम दरश मिश्र स्मृति सम्मान राम प्रकाश त्रिपाठी (लखनऊ) को, श्याम नाथ कक्कड़ हिन्दी विधि सेवा सम्मान धर्मनाथ प्रसाद यादव (पटना) को, सावित्री देवी गुप्त स्मृति हिन्दी सेवा सम्मान ज्योत्सना सिंह (लखनऊ) को तथा भीमसेन शर्मा गुलाब राय अलंकरण पूर्व आईपीएस हरीश कुमार (लखनऊ) को प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 हॉकी का शताब्दी वर्ष होने के कारण विशेष रूप से मेजर ध्यानचंद के पुत्र, पूर्व ओलंपियन अशोक कुमार तथा इटावा के गौरव, पूर्व ओलंपियन शकील अहमद को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीमन नारायण रत्नाकर शास्त्री अलंकरण प्रमोद तिवारी ‘हंस’ (भरथना), वेदम वारसी निसार सीमावी अलंकरण शायर रईस इटावी, शिशु बल्लभ अलंकरण कविवर अनिल मान मिश्र (मैनपुरी), शिवदत्त चतुर्वेदी प्रह्लाद यदुवंशी अलंकरण सुधीर मिश्र ‘निश्चल’ (घिरोर, मैनपुरी) तथा भटेले विश्वनाथ शेख अतहर हुसैन अलंकरण युवा नाट्यकार रवींद्र चौहान (इटावा) को दिया जाएगा।

आयोजन समिति के जमुना दास अग्रवाल, दिलीप कुमार, डॉ. विद्याकांत तिवारी, अरविंद मिश्र, संजीव शर्मा, सईद नकवी एवं डॉ. कुश चतुर्वेदी ने साहित्यप्रेमियों से समारोह में अधिकाधिक संख्या में सहभाग की अपील की है। समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही सभी अतिथियों और श्रोताओं से समय से पूर्व स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।

Share This
Ashish Bajpai
Ashish Bajpaihttps://etawahlive.com/
Content Writer, Call-7017070200, 9412182324, Email-cimtindia@gmail.com, बस एक क्लिक में जाने अपने इटावा को।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...