केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी में हज-2027 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर

Share This

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 06 से 09 नवंबर 2026 तक सऊदी अरब साम्राज्य की आधिकारिक यात्रा की। इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव (हज) और हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ शामिल थे।

09 नवंबर 2026 को, केंद्रीय मंत्री ने जेद्दा सुपरडोम में सऊदी अरब साम्राज्य के हज और उमराह मंत्री महामहिम डॉ. तौफीक बिन फवजान अल-रबियाह के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने हज-2027 के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की, द्विपक्षीय समन्वय और लॉजिस्टिक सहायता को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की और प्रत्येक भारतीय हज यात्री के लिए सुरक्षित, सुगम तथा आरामदायक हजयात्रा सुनिश्चित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक के बाद, दोनों पक्षों ने जेद्दा में हज-2027 के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच हुए द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत के लिए देश का कोटा 175,025 निर्धारित किया गया।

मंत्रियों ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच के आपसी संबंधों पर आधारित है। उन्होंने प्रत्येक भारतीय हज यात्री के लिए हज यात्रा को सफल और आरामदायक बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। माननीय मंत्री ने हज-2026 के सफल आयोजन की सराहना करते हुए सऊदी अरब को भरोसा दिलाया कि हज-2027 को भी सफलतापूर्वक आयोजित करने में भारत पूरा सहयोग देगा।

08 नवंबर 2026 को, श्री रिजिजू ‘छठे हज सम्मेलन और प्रदर्शनी’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा, उन्होंने सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉ. तौफीक अल-रबियाह की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भी भाग लिया। उन्होंने हज यात्रियों के कल्याण के प्रति सऊदी नेतृत्व की निरंतर प्रतिबद्धता के लिए भारत की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने हज-2027 के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग कायम रखने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके साथ ही, उन्होंने अन्य मंत्रियों के साथ मिलकर मक्का क्षेत्र के उप-गवर्नर, प्रिंस सऊद बिन मिशाल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से भी मुलाकात की।

अपनी यात्रा के दौरान, केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने जेद्दा स्थित ‘इंडिया हाउस’ में ‘नूर-ए-दीवाली’ समारोह में भाग लिया, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों और अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की और भारत तथा सऊदी अरब के बीच मित्रता और सद्भावना के एक जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। माननीय मंत्री ने हज-2027 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत के महावाणिज्य दूतावास, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और हज समिति के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयासों की सराहना की और भारतीय हज यात्रियों की सुविधा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आपसी समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने जेद्दा में हज से जुड़े प्रमुख स्थलों और सांस्कृतिक स्थानों का दौरा भी किया।

इस यात्रा से भारत और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी और सुदृढ़ हुई है। इसके साथ ही, यह हज प्रबंधन, हज यात्रियों के कल्याण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...