ठंड बढ़ते ही इटावा सफारी पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद, वीकेंड पर उमड़ी भीड़

Share This

जनपद इटावा में ठंड बढ़ने और मौसम के सुहावना होते ही इटावा सफारी पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। खासतौर पर स्कूलों के बच्चों में सफारी पार्क को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शैक्षणिक भ्रमण के तहत बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सफारी पार्क का दीदार करने पहुंच रहे हैं।

वीकेंड के दिनों में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते शनिवार और रविवार (13 व 14 दिसंबर 2025) को लगभग 4 हजार पर्यटकों ने इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया। पार्क में लगे आकर्षक झूले बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी मनोरंजन का प्रमुख साधन बने हुए हैं, जिनका पर्यटक भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सफारी पार्क में भ्रमण के लिए उपलब्ध एसी बसों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं और सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, जिसका सकारात्मक असर पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि के रूप में देखने को मिल रहा है।

सफारी पार्क प्रबंधन का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। यह जानकारी इटावा सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी