राजेन्द्र ह्युंडई पर न्यू वेन्यू की भव्य लॉन्चिंग, एडीएम सन्दीप कुमार श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ

Share This

ह्युंडई कंपनी की बहुप्रतीक्षित न्यू वेन्यू का आज राजेन्द्र ह्युंडई शोरूम पर भव्य शुभारंभ किया गया। लॉन्चिंग कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायिक एडीएम सन्दीप कुमार श्रीवास्तव ने राजेन्द्र ह्युंडई के डायरेक्टर नीरज तिवारी, पंकज तिवारी, दीपक तिवारी, धीरज तिवारी और अनुज तिवारी की उपस्थिति में रिबन और केक कटिंग** कर किया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के जनरल मैनेजर अजीत यादव ने बताया कि नई ह्युंडई वेन्यू पूरी तरह से नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में उतारी गई है। इसमें ह्युंडई स्मार्ट सेंस लेवल-2 ADAS सिस्टम, 6 एयरबैग, फ्रंट बोल्ड डिज़ाइन, क्वैड बीम LED हैडलैंप, स्पैशियस केबिन, फ्रंट रो वेंटिलेटेड सीट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल मोड, और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी जैसे अत्याधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नई वेन्यू दो नए रंगों—हेजल ब्लू और मैसटिक सैफायर—के साथ कुल छह रंगों में उपलब्ध होगी। यह पेट्रोल के पांच वेरिएंट और डीजल के चार वेरिएंट में लॉन्च की गई है, जिसमें डीजल मॉडल में पहली बार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

अजीत यादव ने कहा कि नई वेन्यू अब पहले से ज्यादा चौड़ी और ऊंची है, जबकि इसकी कीमत पुराने मॉडल से कम रखी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने बेहतरीन फीचर्स, आकर्षक डिज़ाइन और प्रतिस्पर्धी कीमत के चलते यह कार ह्युंडई के लिए एक “गेम चेंजर प्रोडक्ट” साबित होगी।

इस अवसर पर असिस्टेंट सेल्स मैनेजर बीर बहादुर सिंह, वर्कशॉप जनरल मैनेजर राजेन्द्र सिंह, एच-प्रोमिस मैनेजर अनुराग तिवारी, ट्रेनिंग मैनेजर शिवा यादव, समेत पूरी सेल्स और सर्विस टीम एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...