जनपद इटावा में मुख्य विकास अधिकारी ने आज जसवंतनगर खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयी अभिलेखों, पटलवार योजनाओं की प्रगति और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक भी की, जिसमें विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, उनके प्रभाव और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर राकेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी, उदयवीर दूबे, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव और अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक में सभी को निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
