मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना हुई अव्यवस्था की भेंट, छात्र-छात्राएं परेशान

Share This

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना” इस समय इटावा में अव्यवस्थाओं की शिकार होती दिखाई दे रही है। जीआईसी स्थित शिक्षण केन्द्र में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। जहां एक ओर छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए मात्र एक ही कमरा दिया गया है, वहीं दूसरी ओर छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। सभी को एनसीसी विंग के एकमात्र टॉयलेट का ही प्रयोग करना पड़ रहा है। पीने का पानी भी केवल स्कूल परिसर की टंकी से ही उपलब्ध है, जिससे छात्रों को काफी असुविधा हो रही है।

दूसरी ओर सैफई स्थित द्वितीय अभ्युदय कोचिंग केन्द्र में छात्रों को भीषण गर्मी में दो कमरों में बिना पंखे के पढ़ाई करनी पड़ रही है। कुल 14 पंखों में से 12 खराब पड़े हैं। छात्र-छात्राएं पसीने में भीगते हुए क्लास करने को मजबूर हैं जबकि अधिकारी वातानुकूलित दफ्तरों में बैठकर योजना संचालन कर रहे हैं। स्थिति इतनी बदतर है कि 21 जुलाई को शुरू हुई कक्षाएं मात्र 3-4 दिन ही चलीं और उसके बाद से बंद हैं।

कोचिंग सेंटर स्थानांतरण से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रमैयापुर, नगला सुभान, मोहनपुरा, चौबेपुर सहित कई गांवों से रोज़ आना-जाना करने वाली छात्राओं का कहना है कि अब उनके माता-पिता इस बदतर स्थिति के चलते उन्हें कोचिंग भेजने से मना कर रहे हैं। छात्राओं ने सवाल उठाया कि यदि यही हाल रहा तो गरीब बच्चों का अधिकारी बनने का सपना कैसे पूरा होगा।

वहीं विषय विशेषज्ञों के चयन में भी इस बार भारी अनियमितता देखने को मिली। सत्र 2025-26 में चयन प्रक्रिया में बिना पूर्व सूचना के लिखित परीक्षा कराई गई, जो शासनादेशों के विपरीत थी। न तो प्रश्न पत्र ले जाने की अनुमति दी गई और न ही परीक्षा के बाद OMR शीट दी गई। साथ ही परिणाम भी सार्वजनिक नहीं किया गया, जिससे अभ्यर्थियों में भारी रोष है। कई शिक्षकों ने इस प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए योजना से विश्वास उठने की बात कही है।

स्थिति को देखते हुए अब जरूरत है कि जिला प्रशासन और योजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी इन समस्याओं का तत्काल संज्ञान लें और छात्रों को एक अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...