स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: विधायक सरिता भदौरिया

Share This

 इटावा सदर की विधायक सरिता भदौरिया ने विकास भवन, इटावा में आयोजित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है।

विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान एक महत्वपूर्ण शैक्षिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की पुनः विद्यालयों में वापसी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने शिक्षकों, अधिकारियों और अभिभावकों से अपील की कि वे अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। विधायक ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास और समृद्धि की मजबूत नींव रखता है तथा बच्चों का भविष्य संवारने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। गोष्ठी में बच्चों के नामांकन बढ़ाने, विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ड्रॉप-आउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए व्यापक चर्चा की गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...