राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This

 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए रविवार को विकास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार, इटावा के साथ समस्त जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न विकासखंडों में संचालित स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार योजनाओं तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समीक्षा के दौरान मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन से संबंधित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

बैठक में मिशन के विभिन्न कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में मिशन की भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब गांधी और नेहरू इटावा आए, आजादी के आंदोलन को मिली नई गति

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा भी राष्ट्रीय आंदोलन की गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा। इटावा नगर के साथ जिले के प्रमुख कस्बों और...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...