दिनोंदिन विकराल रूप धारण कर रही जाम की समस्या

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- दिन प्रतिदिन जाम की समस्या नगर में इतना विकराल रूप धारण करती चली जा रही है। जिससे निजात पाना असम्भव सा प्रतीत होने लगा है। नगर के चारों प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन जाम के झाम से राहगीरों को जूझना पडता है और कडी मशक्कत के बीच अपने गन्तव्य तक पहुँचे को विवश होना पडता है।

बीती रात्रि कस्बा के मुख्य चौराहा पर जाम की विकराल समस्या के चलते निजी वाहनों, बस व अन्य वाहनों की लगी लम्बी कतारों के बीच दो एम्बुलेंस फंसी रहीं। जिन्हें निकलने में काफी समय लगा। कस्बा के प्रमुख मार्ग जवाहर रोड, आजाद रोड, बालूगंज, सरोजनी रोड, तिलक रोड, मोतीगंज दिन प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। जिसके चलते राहगीरों समेत व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पडता है। मुख्य चौराहा पर यातायात पुलिस की सदैव मौजूदगी न होना इस समस्या में आग में घी डालने जैसा कार्य है।

पूर्व सभासद अंशू वर्मा सहित आसपास के व्यापारियों व वाशिन्दों का कहना है कि अधिकांशतः जो बडे वाहन बकेवर-लखना मार्ग से नगर में प्रवेश करते हैं, मुख्य चौराहा पर समुचित स्थान न हो पाने के कारण वह एक बार में मुड नहीं पाते हैं। साथ ही जगह-जगह आडे-तिरछे खडे ई-रिक्शा व ऑटो भी जाम की समस्या का मुख्य कारण हैं और थोडी ही देर में धीरे-धीरे वाहनों की लम्बी कतारें लगकर जाम का रूप ले लेती हैं। अगर प्रशासन द्वारा उक्त चौराहा पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती करे, तो पल-पल में लगने वाले जाम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद रहेगी। फोटो- मुख्य चौराहे पर जाम में फंसे वाहनों की लम्बी कतारें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...