इमाम हसन अलैहे सलाम की पैदाइश पर महफ़िल का आयोजन

Share This

रसूल अल्लाह के नवासे, मौला अली और शहज़ादी फ़ातिमा ज़हरा के बेटे, शहीद-ए-आजम इमाम हुसैन के भाई इमाम हसन अलैहे सलाम की पैदाइश के खुशनुमा मौके पर मस्जिद पंजतनी, इटावा में महफ़िल का आयोजन किया गया।

महफ़िल में मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी, इमामे जुमा इटावा ने तकरीर करते हुए कहा कि इमाम हसन की पैदाइश 15 रमज़ान 3 हिजरी को मदीने में हुई थी। उन्होंने अपने नाना रसूल अल्लाह के मिशन को आगे बढ़ाया। इमाम हसन एक साहसी योद्धा थे और उन्हें जिहाद करना पसंद था। लेकिन वक्त के जालिम बादशाह ने उन्हें ज़हर देकर शहीद कर दिया।

महफ़िल के दौरान मशहूर शायरों ने इमाम हसन की शान में कलाम पेश किए। तनवीर हसन ने कहा—
“कर्बोबला, नजफ़ ये मदीना हसन का है, अल मुख़्तसर तो ये है कि काबा हसन का है।”

अख्तर अब्बास रिज़वी ने पढ़ा—“जश्न-ए-हसन की अपनी बड़ी आनबान है, मौला-ए-दो जहां यहां मेजबान हैं।”

सलमान रिज़वी ने कहा—“मैं क्या बयां करुंगा तेरी शान या हसन, यज़दान जब है तेरा सना ख्वान या हसन।”

आबिद रज़ा ने अपने कलाम में इमाम हसन की सुल्ह को याद करते हुए कहा—
“जारी खुदा-ए-पाक का फरमान कर दिया, हर एक दींदार पे एहसान कर दिया। दुश्वारियों में दुश्मने हैदर को डालकर,
सुल्हे हसन ने दीन को आसान कर दिया।”

महफ़िल में ताबिश रिज़वी, आसिफ रिज़वी अश्शू, तबरेज़, मोहम्मद समेत कई अन्य लोगों ने भी कलाम पेश किए।

इस मौके पर समाजसेवी राहत अकील शककन के जन्मदिन पर मस्जिद पंजतनी में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

महफ़िल में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी, राहत अकील, शावेज़ नक़वी, अयाज हुसैन, समर अब्बास, मो. अब्बास, जहूर नक़वी, सलीम रज़ा, तहसीन रज़ा, अबरार हुसैन, परवेज़ हसनैन, अली सौरिख, राहिल, अदनान, शौजब रिज़वी, जीशान हैदर, हसन अब्बास, शब्बर अकील, सैफू, आतिफ एडवोकेट, जावेद, जुनैद, सुहेल, हम्माद, अमान, राजा, आसिम रिज़वी, जुबैर रिज़वी, हसन अली, एहतिशाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

यह महफ़िल इमाम हसन अलैहे सलाम की महानता और उनकी कुर्बानियों को याद करने का एक खास मौका बना, जिसमें अकीदतमंदों ने श्रद्धा और प्रेम के साथ भाग लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...