मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सेवा योजना और डीबीटी कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Share This

 भरथना विधानसभा क्षेत्र की तहसील चकरनगर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सेवा योजना’ एवं डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा शिक्षकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख पति राकेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जवाहर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेश चतुर्वेदी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. विजेता राजपूत सहित शिक्षक विमल शुक्ला, बृजेश तिवारी, रविंद्र यादव, आशीष मिश्रा, राघवेंद्र कुशवाहा, प्रियंका यादव, मनोज कुमार, प्रदीप सिंह एवं धर्मपाल सिंह चौहान मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सेवा योजना’ शिक्षा जगत से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 12 लाख नियमित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कार्मिकों को आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर तथा अन्य आवश्यक सामग्री के लिए 1200 रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में डीबीटी प्रणाली की पारदर्शिता और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...