जिला अस्पताल में आधुनिक मशीनों से शुरू हुईं उन्नत जांचें, अब मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट

Share This

  जिला अस्पताल का पैथोलॉजी विभाग मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। विभाग में दो नई अत्याधुनिक सेलेक्ट्रा बायोकेमिस्ट्री मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से अब कई महत्वपूर्ण जांचें तेजी और सटीकता के साथ की जा रही हैं। साथ ही मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए मोबाइल पर उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. परितोष शुक्ला ने बताया कि नई मशीनों के स्थापित होने से एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट), केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट), शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसी महत्वपूर्ण जांचें कम समय में और अधिक सटीकता के साथ की जा रही हैं। इससे मरीजों को महंगे टेस्ट कराने के लिए निजी लैब या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगभग 80 प्रकार की जांचें की जा रही हैं। इनमें करीब 25 ऐसी जांचें शामिल हैं, जो पहले केवल मेडिकल कॉलेजों या बड़े चिकित्सा संस्थानों में ही संभव थीं। अब ये सभी जांचें जिला अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार रोजाना लगभग 350 मरीजों की करीब 5000 जांचें की जा रही हैं। मासिक स्तर पर यह आंकड़ा सवा लाख से डेढ़ लाख जांचों तक पहुंच रहा है। बेहतर सुविधाओं और सटीक जांचों के कारण मरीजों का भरोसा जिला अस्पताल की पैथोलॉजी सेवाओं पर लगातार बढ़ रहा है।

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए अस्पताल ने जांच रिपोर्ट वितरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी है। अब मरीजों और उनके परिजनों को रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से भेजी जा रही है।

सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के बावजूद पैथोलॉजी विभाग प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. नितिन कुमार सिंह और पैथोलॉजिस्ट डॉ. शिवानी गुप्ता के निर्देशन में विभाग का पूरा स्टाफ मुस्तैदी से सेवाएं दे रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाता रहेगा।

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए अस्पताल ने जांच रिपोर्ट वितरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी है। अब मरीजों और उनके परिजनों को रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से भेजी जा रही है।

सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के बावजूद पैथोलॉजी विभाग प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. नितिन कुमार सिंह और पैथोलॉजिस्ट डॉ. शिवानी गुप्ता के निर्देशन में विभाग का पूरा स्टाफ मुस्तैदी से सेवाएं दे रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाता रहेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...