मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजनान्तर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड किये वितरित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शासन की मंशा के अनुरूप ब्लाक संसाधन केन्द्र पर मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजनान्तर्गत शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किये गये।

बुधवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोपाल मोहन शर्मा ने विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी काव्या सी के साथ माँ सरस्वती का पूजन अर्चन व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने आगन्तुक अतिथियों का बुके व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया तथा मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजनान्तर्गत शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों सहित अन्य कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर इसकी महत्ता व उपयोगिता व इससे प्राप्त होने वाले लाभ को समझाया गया। इस मौके पर सभासद चन्दन दुबे, भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबन्धक नीरज कुमार, राजेश यादव, रीतेश चतुर्वेदी, कुलदीप पोरवाल, सुधीर श्रीवास्तव, सतेन्द्र कुमार के अलावा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...